Sunday, November 28, 2010

महत्वपूर्ण खबर


अकबर बीरबल से ....बीरबल...महत्वपूर्ण खबर की परिभाषा बताओ...
बीरबल....किसी संस्थान में काम करने वाले रिपोर्टर से जो खबर छूट जाए....वह खबर दूसरे अखबार में छप जाए....भले ही वह खबर चिरकुट ही क्यों ना हो.... जहांपनाह वही महत्वपूर्ण खबर है....

काम का प्रेसर


अकबर बीरबल से ....बीरबल ये प्रेसर क्या होता....कहां दिखता है....बीरबल.....जब सब एडिटर पूरा पेज बना कर तैयार कर ले....उसके बाद सिटी इंचार्ज 5 डीसी खबर उस पेज पर दे दे...और पेज छूटने का समय हो जाए...कसी भी हालत में उस खबर को लगाना हो ....तो जहांपनाह उसे ही प्रेसर कहते हैं....यह न्यूज चैनल और अखबार के दफ्तर में देखने को मिलता है.....